बुध : MERCURY
- Bhavika Rajguru

- Jul 24, 2024
- 2 min read
लाल किताब में बुध ग्रह को हरे रंग का ग्रह माना गया है। कुंडली के प्रत्येक भाव में बुध ग्रह का प्रभाव अलग-अलग रूप में पड़ता है, और कुंडली के 12 भाव व्यक्ति के जीवन के सभी महत्वपूर्ण पक्षों से जुड़े होते हैं।
जीवन में बुध ग्रह की भूमिका और उसकी महत्ता :
लाल किताब में कहा गया है कि सूर्य के साथ मिलकर बुध के दोष समाप्त हो जाते हैं। शुक्र (मिट्टी) बुध की हरियाली को बनाए रखता है। राहु और बुध के बीच मित्रता होती है, लेकिन इन्हें कुंडली में एक साथ नहीं होना चाहिए। दोनों ग्रहों का अलग-अलग भाव में होना जातक के लिए लाभकारी होता है। लाल किताब के अनुसार, बुध चंद्रमा से बैर रखता है, जबकि बुध चंद्रमा को शत्रु नहीं मानता। चंद्रमा के चतुर्थ भाव में बुध उत्तम फल देता है। बुध - मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है, जबकि लाल किताब में बुध कुंडली के तीसरे और छठे भाव का स्वामी है। लाल किताब के अनुसार बुध अति महत्वपूर्ण ग्रह है | क्योकि प्रत्येक गोल वस्तु बुध के अधीन होती है |
बुध ग्रह शांति के प्रमुख उपाय : -
ज्योतिष में लाल किताब के उपाय बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। बुध ग्रह की शांति के लिए लाल किताब के उपाय लाभकारी और सरल होते हैं, जिन्हें कोई भी आसानी से कर सकता है। इन उपायों से बुध ग्रह के सकारात्मक फल मिलते हैं। यदि बुध कमजोर हो तो पन्ना रत्न धारण करें, । बुध ग्रह के लिए लाल किताब के उपाय निम्नलिखित हैं: -
- शराब, मांस और अंडे से परहेज़ करें।
- रात को सिरहाने पानी रखकर, सुबह उस पानी को पेड़ में अर्पित करें।
- भेड़, बकरी और तोता न पालें।
- मूंग साबुत को रात भर भिगोकर, सुबह पक्षियों को खिलाएं।
- चावल या दूध मंदिर या धार्मिक स्थल पर दान करें।
- कौवे को भोजन दें।
उपाय सम्बन्धी जानकारी एवं ग्रह दोष निवारण हेतु हमारे संस्थान www.rajguruastroscience.com पर संपर्क करे |
BHAVIKA RAJGURU
LAL KITAB ASTROLOGER
( RAJGURUASTROSCIENCE )




Comments