top of page

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर जाने शुभ मुहूर्त :

Updated: Jan 29

माघ अमावस्या पर मौन साधना करना काफी लाभदायक माना जाता है, इसलिए इसे मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। इस साल यह अमावस्या बुधवार, 29 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप किस तरह घर पर ही पुण्य स्नान का लाभ उठा सकते हैं।

ree

मौनी अमावस्या पर स्नान का महत्व :

सनातन धर्म में गंगा को सर्वाधिक पवित्र नदी माना गया है। साथ ही यह भी माना गया है कि, मौनी अमावस्या के दिन गंगा का जल अमृत समान होता है। इस दिन गंगा में स्नान मात्र से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद साधक जन्म-मरण के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष की प्राप्ति करता है। इसी कारण मौनी अमावस्या को गंगा स्नान के लिए एक उत्तम दिन माना गया है।


धन- समृद्धि के लिए मौनी अमावस्या पर जानिए शुभ मुहूर्त, मंत्र :

लाभ - उन्नति - 07:20 AM से 08:44 AM

अमृत - सर्वोत्तम - 08:44 AM से 10:07 AM

शुभ - उत्तम - 11:30 AM से 12:53 PM

चर - सामान्य - 03:39 PM से 05:02 PMलाभ - उन्नति - 05:02 PM से 06:25 PM


विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:27pm तक


गोधुली मुहूर्त--06:22pm से 07:25pm


ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:03am तक


निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:42से 12:21तक रात


संध्या पूजन-06:20 pm से 07:04pm तक


दिशा शूल- उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।


शिव जी के मंत्र -

  • ॐ नमः शिवाय

  • ॐ महादेवाय विद्महे रुद्रमूर्तये धीमहि तन्नः शिवः प्रचोदयात्

  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्


विष्णु जी के मंत्र -

  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

  • ॐ नमो नारायणाय

  • ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्

  • शान्ताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगन सदृशं मेघवर्ण शुभांगम् लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं, वन्दे विष्णु भवभयहरं सर्व लौकेक नाथम्


29 जनवरी 2025 पंचांग :


संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081


माह-माघ, कृष्ण पक्ष,मौनी अमावस्या


तिथि- अमावस्या


दिवस -बुधवार


सूर्योदय-07:24am


सूर्यास्त-05:30pm


नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा


चन्द्र राशि - मकर ,स्वामी -शनि


सूर्य राशि- मकर,स्वामी ग्रह-शनि


करण- शकुनि


योग- सिद्धि




Recent Posts

See All

Comments


bottom of page