top of page

शनि अमावस्या 2025 के उपाय (Shani Amavasya 2025 (Upay):

पुष्कर की लाल-किताब ज्योतिर्विद भाविका

राजगुरु के अनुसार, शनि अमावस्या की रात को निम्न उपाय अत्यंत फलदायी माने जाते हैं:


1. धन की समस्या होगी दूर: लाल कपड़े पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा और श्रीयंत्र स्थापित करें। फूल, कुमकुम

और घी का दीपक अर्पित कर आरती करें।

2. सुख-समृद्धि का वास: पान के पत्ते पर श्रीं लिखकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें।

3. संकट होंगे दूर: बजरंगबली की आराधना कर हनुमान चालीसा का पाठ करें। फल-मिठाई का भोग लगाएं।

4. विशेष दान: गुड़, तिल, तेल, काला वस्त्र, काले चने, और धन का दान करें।

5. आर्थिक तंगी दूर: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं, सरसों तेल का दीपक जलाएं, पितृ सूक्त का पाठ करें।

6. सकारात्मक ऊर्जा का आगमन: मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं।

7. पितृ दोष निवारण: पवित्र नदी में स्नान कर अर्घ्य और दीपदान करें।

8. आचरण की शुद्धता: जरूरतमंदों की मदद करें — अन्न, वस्त्र या समय देकर।

ree

शनि की साढ़ेसाती:

पुष्कर की लाल-किताब ज्योतिर्विद भाविका राजगुरु के अनुसार:

  • मेष: साढ़ेसाती का पहला चरण

  • मीन: साढ़ेसाती का दूसरा चरण

  • कुंभ: साढ़ेसाती का अंतिम चरण

साढ़ेसाती निवारण उपाय: काली गाय की पूजा करें, उसे लड्डू खिलाकर तिलक करें और 11,21,51 या 108 परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय शनि मन्त्र का जप करते रहें |


विशेष लाभ प्राप्त करने वाली राशियाँ:

  • वृषभ: ऋण मुक्ति, संतान सुख, व्यापार में वृद्धि

  • मिथुन: पारिवारिक सुख, करियर में प्रगति, शिक्षा में सफलता

  • मकर: नया वाहन/घर, निवेश में लाभ, सौभाग्य प्राप्ति


पुष्कर की लाल-किताब ज्योतिर्विद भाविका राजगुरु के अनुसार, शनि जयंती और शनि अमावस्या का पर्व

व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। सच्चे मन से की गई पूजा, उपवास, दान और मंत्र

जप से जीवन में खुशहाली, समृद्धि और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

Recent Posts

See All

Comments


bottom of page