top of page

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री देंगी सुख-समृद्धि, लगाएं इन खास चीजों का भोग :

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर, 2024 से हो रही है जोकि 11 अक्टूबर तक चलेगी.|

ऐसे में नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता हैं, मां शैलपुत्री हिमालय राज की पुत्री हैं इसलिए उनका नाम शैलपुत्री हैं. शैल मतलब पहाड़ या पत्थर होता है.|

ree
  • शारदीय नवरात्री शुभ मुहर्त :

पूजा हेतु शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से लेकर 7 बजकर 23 मिनट तक है।

 (6:19 am - 7:23am )


मां शैलपुत्री का प्रिय भोग :

नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है। देवी को सफेद रंग बेहद प्रिय है। इसलिए उन्हें सफेद रंग की चीजों का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। यदि आप इस नवरात्र पर माता शैलपुत्री की पूर्ण कृपा प्राप्त करना चाहते हो, तो आपको उन्हें सफेद बर्फी, घर पर दूध से बनी शुद्ध मिठाई, हलवा, रबड़ी या मावे के लड्डू आदि चीजों का भोग लगाना चाहिए।

ऐसा करने से आपके जीवन के सभी दुखों का अंत होगा और घर में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होगी। घर में बरकत आएगी।


मां शैलपुत्री पूजन मंत्र :

  • या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

  • वन्दे वांच्छित लाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम्‌। वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्‌।।

  • वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥


    जय माता दी | माता रानी सदैव रक्षा करे |


Recent Posts

See All

Comments


bottom of page