top of page

2025: माघ गुप्त नवरात्रि के 9 अद्भुत उपाय जो बदल सकते हैं आपका जीवन :

माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाली गुप्त नवरात्रि का महत्व हिंदू धर्म में विशेष

है। यह पर्व विशेष रूप से मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा के लिए प्रसिद्ध है। इस दौरान लोग श्रद्धा

भाव से देवी पूजा, व्रत और विभिन्न धार्मिक उपायों का पालन करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुप्त

नवरात्रि में किए गए उपायों से जीवन की कई समस्याओं का समाधान होता है और सकारात्मक ऊर्जा का

प्रवाह बना रहता है।

गुप्त नवरात्रि 2025 की शुरुआत 30 जनवरी से होगी और यह पर्व 7 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान विशेष पूजा और उपायों के माध्यम से घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है। आइए, जानते हैं गुप्त

नवरात्रि में किए जाने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में।


माघ गुप्त नवरात्रि 2025 की तिथियां और शुभ मुहूर्त :

  • गुप्त नवरात्रि की शुरुआत: 30 जनवरी 2025 से होगी।

  • घटस्थापना का शुभ मुहूर्त: 30 जनवरी, सुबह 9:25 से 10:46 बजे तक।

  • अभिजीत मुहूर्त: 30 जनवरी, दोपहर 12:13 से 12:56 बजे तक।

  • समापन: 7 फरवरी 2025 को होगा।

इन तिथियों और मुहूर्त में पूजा और घटस्थापना करके आप मां दुर्गा की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इस

दौरान पूजा विधि का पालन करना और सही उपाय करना बेहद लाभकारी होता है।


गुप्त नवरात्रि की पूजा विधि :

गुप्त नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना से होती है। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 30 जनवरी को सुबह 9:25 से

10:46 तक है। इस दौरान पूजा स्थल पर कलश की स्थापना करें और 10 महाविद्याओं की पूजा करें।

  • मां दुर्गा की पूजा: गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा और महाविद्याओं की पूजा करनी चाहिए। पूजा

के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ, देवी महात्म्य और श्रीमद् देवी भागवत का पाठ करें। यह उपाय आपको

मानसिक शांति और जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करेगा।

  • व्रत और साधना: इस दौरान व्रत रखें और नियमित रूप से देवी का मंत्र जाप करें। व्रत के दौरान उपवास

रखें, और संयमित आहार का सेवन करें। व्रत करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-

शांति का वास होता है।

  • शुद्धता का ध्यान रखें: पूजा स्थल को शुद्ध रखें और अपने खानपान में भी सात्विकता का पालन करें।

इस समय मीट, शराब, और तामसिक आहार से दूर रहें।

  • देवी को भोग अर्पित करें: मां दुर्गा को लौंग और बताशा अर्पित करें। लाल फूलों का उपयोग करें, क्योंकि

ये मां के प्रिय होते हैं। पूजा के दौरान विशेष रूप से लाल रंग की वस्तुओं का उपयोग करें।

  • मंत्र जाप: इस दौरान विभिन्न देवी मंत्रों का जाप करें, जैसे ॐ दुं दुर्गायै नमः और ॐ क्लीं काली

कालिकायै नमः। इन मंत्रों का जाप घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और नकारात्मक शक्तियों

को दूर करता है।

  • दान और पुण्य कार्य: गुप्त नवरात्रि के दौरान दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। जरूरतमंदों को

वस्त्र, अनाज या धन दान करें। यह न केवल आपके कर्मों को शुद्ध करता है बल्कि मां दुर्गा की कृपा भी

प्राप्त होती है।

इन देवी-देवताओं का विधिवत पूजन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और धन का आगमन

होता है।


गुप्त नवरात्रि के अचूक उपाय :

1. धन लाभ के लिए उपाय :

गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन स्नान करके उत्तर दिशा की ओर मुंह करके पीले आसन पर बैठें। 9

दीपक जलाएं और उसके सामने लाल चावल की ढेरी बनाकर श्रीयंत्र की पूजा करें। इसके बाद एक प्लेट में

स्वस्तिक बनाकर पूजा करें और श्रीयंत्र को स्थापित कर लें। इस उपाय से अचानक धन लाभ होने की

संभावना बन सकती है।

2. शीघ्र विवाह के लिए उपाय :

गुप्त नवरात्रि में शिव-पार्वती के चित्र के सामने पूजा करें और विशेष मंत्र का जप करें। मंत्र है:

ऊं शं शंकराय सकल-जन्मार्जित-पाप-विध्वंसनाय,

पुरुषार्थ-चतुष्टय-लाभाय च पतिं मे देहि कुरु कुरु स्वाहा।।

इससे विवाह संबंधी समस्याओं का समाधान होता है और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

3. बरकत बढ़ाने का उपाय :

सुबह स्नान कर मोती शंख पर केसर से स्वस्तिक का चिह्न बनाएं और मंत्र का जप करें।

मंत्र: श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नमः।

यह उपाय नौ दिन तक करने से घर में बरकत बढ़ने लगेगी और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

4. मनचाही दुल्हन के लिए उपाय :

गुप्त नवरात्रि में किसी भी सोमवार को शिव मंदिर जाकर वहां जल एवं दूध चढ़ाएं। इसके बाद भगवान

शिव और मां पार्वती के बीच लाल धागा बांधें और विशेष मंत्र का 108 बार जप करें:

हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।

तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।

इससे मनचाही दुल्हन मिलने के योग बनते हैं।

5. इंटरव्यू में सफलता का उपाय :

गुप्त नवरात्रि के दौरान सुबह उठकर सफेद रंग का आसन बिछाएं और पीले कपड़े पर 108 दानों वाली

स्फटिक माला रखें। इस माला पर केसर और इत्र छिड़कें, और मंत्र का 31 बार जाप करें:

ऊं ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा।

यह उपाय इंटरव्यू में सफलता की संभावना बढ़ाता है।

6. दांपत्य सुख के लिए उपाय :

यदि वैवाहिक जीवन में संघर्ष चल रहा हो तो गुप्त नवरात्रि में हर दिन सब नर करहिं परस्पर प्रीति...

चौपाई का 108 बार पाठ करें और 21 बार इस चौपाई को जपने से दांपत्य जीवन में सुख और शांति आएगी।

7. आर्थिक दिक्कतों को दूर करने का उपाय :

अष्टमी तिथि के दिन देवी के मंदिर में 108 गुलाब के फूल चढ़ाएं और सवा किलो लाल मसूर की दाल देवी

के चरणों में अर्पित करें। साथ ही 1 आटे का दीपक जलाकर "ऊं दुं दुर्गायै नमः" मंत्र का जाप करें।

यह उपाय आर्थिक समस्याओं को हल करता है।

8. कर्ज उतारने का उपाय :

गुप्त नवरात्रि में प्रत्येक दिन चीटियों के बिल में शक्कर और आटे की पंजीरी डालें। यह उपाय विशेष रूप

से प्रभावी होता है और व्यक्ति को कर्ज मुक्त करता है।

9. संपत्ति में वृद्धि के उपाय :

यदि संपत्ति में वृद्धि चाहती है तो देवी को शहद का भोग लगाएं और इत्र अर्पित करें। साथ ही गुलाब की

पंखुड़ियों वाले मीठे पान चढ़ाने से धन और संपत्ति में वृद्धि होती है।

10.घर में बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी :

गुप्त नवरात्रि के दौरान घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए मां दुर्गा को हर दिन फल चढ़ाएं और

कन्याओं को प्रसाद बांटें। साथ ही, अखंड ज्योति जलाएं। इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी

रहती है।

 
 
 

Comments


bottom of page