गोवर्धन पूजा 2025: 12 राशियों के लिए भाग्य के दरवाजे खोलने वाले भोग :
- Bhavika Rajguru

- Oct 19, 2025
- 2 min read
सनातन धर्म में दिवाली का पर्व विशेष महत्व रखता है। यह पांच दिनों का उत्सव है, जिसमें धनतेरस, छोटी
दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल हैं। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन
पर्वत और गाय माता की पूजा की जाती है, और गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करना भी शुभ माना जाता है।
2025 में गोवर्धन पूजा का त्योहार को मनाया जाएगा। इस दिन, यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को विशेष भोग अर्पित करें, तो उनके जीवन की कठिनाइयाँ कम हो सकती हैं।
चलिए जानते हैं कि किस राशि के लिए कौन सा भोग श्रीकृष्ण को लगाना शुभ रहेगा।

राशि अनुसार भोग:
मेष राशि:
फल, मौसमी सब्जियाँ और लाल रंग की मिठाई अर्पित करें। इससे सुख-शांति प्राप्त होगी।
वृषभ राशि:
फल और सफेद मिठाई का भोग लगाएं। श्रीकृष्ण की कृपा से परेशानियाँ कम होंगी।
मिथुन राशि:
हरी सब्जियाँ और हरी मिठाइयाँ अर्पित करें। ये रंग भगवान को प्रिय हैं और जल्दी प्रसन्न होते हैं।
कर्क राशि:
सफेद मिठाई का भोग अर्पित करें। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
सिंह राशि:
फल, मौसमी सब्जियाँ और लाल मिठाई लगाना शुभ रहेगा। आपकी मनोकामनाएँ पूरी हो सकती हैं।
कन्या राशि:
हरी सब्जियाँ और हरी मिठाइयाँ अर्पित करें। इससे खुशहाली का वास होगा।
तुला राशि:
सफेद मिठाई अर्पित करें। इससे परेशानियाँ कम होंगी।
वृश्चिक राशि:
फल और लाल मिठाई का भोग लगाएं। इससे धन, वैभव और खुशियाँ प्राप्त होंगी।
धनु राशि:
पांच फल और बेसन की मिठाई अर्पित करें। इससे परेशानियां का होकर, नए अवसर खुलेंगे।
मकर राशि:
पांच प्रकार की मिठाई का भोग लगाएं। इससे सुख-शांति मिलेगी।
कुंभ राशि:
पांच मिठाइयाँ अर्पित करें। इससे जीवन में ऊँचाई हासिल होगी।
मीन राशि:
बेसन की मिठाई का भोग लगाएं। इससे धन, वैभव और यश की प्राप्ति होगी।
इस गोवर्धन पूजा पर अपनी राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाकर उनके आशीर्वाद से जीवन
में सुख और समृद्धि प्राप्त करें!




Comments